गिरडीह, फरवरी 27 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय के व्यस्तम इलाके जमुआ चौक पर गुरुवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर के समय अचानक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण स्कूली बच्चे, मरीज, दुकानदार तथा रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौक पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा ट्रैफिक व्यवस्था की कमी के कारण स्थिति और बिगड़ गई। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में फंसते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि आए दिन ऐसी स्थिति बनती है।सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि जाम के दौरान मौके पर प्रशासन या ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति नहीं दिखी। लोगों ने नाराजगी जताते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.