गिरडीह, जून 5 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गुरुवार को जमुआ प्रखंड के सभी 42 पंचायत के सभी गांवों में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत महिला एवं किशोरियों को महावारी के बारे में जागरूकता कार्यक्रम कर जानकारी दी गई। स्वचछ भारत मिशन ग्रामीण प्रखंड स्वच्छता समन्यवक अमित प्रसाद वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रबंधन, सेनेटरी पैड के सही उपयोग, उसके समुचित निपटान तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने समाज में महावारी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों, संकोच और मिथकों को दूर करने पर जोर देते हुए खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान का हुआ समापन सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम, शौचालय उपयोग और रख रखाव के संबंध ...