मधुबनी, अप्रैल 26 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी। अरेर थाना के अरेर उत्तरी पंचायत के जमुआरी पश्चिम टोला में साजन सदा की 3 वर्षीय पुत्र ओम सदा की मौत तालाब में डूबने से हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे घर के निकट खेल रहा था। पिता मजदूरी करने एवं मां जलावन चुनने के लिए बधार गई थीं। तालाब घर के निकट ही है जहां बच्चा खेलते-खेलते उसमें जा गिरा।मां के घर लौटने के बाद खोजबीन करने पर बच्चा तालाब में डूबा मिला। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई में अकेले रहे ओम की मौत से पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा छायी है। परिजनों ने बताया कि शव की पोस्टमॉर्टम कराने के लिए थाना को सूचित किया गया पर इतने छोटे बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से आपदा मद से पीड़ित परिजन को मुआवज...