गिरडीह, जून 24 -- जमुआ ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में संचालित प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पिछले तीन माह से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के संचालन के लिए मिलने वाली कुकिंग कॉस्ट (भोजन पकाने की राशि) नहीं मिली है। इस कारण क्षेत्र के कुल 334 प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को भोजन परोसने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल अप्रैल महीने से ही कुकिंग कॉस्ट की राशि विद्यालयों के बैंक खातों में नहीं पहुंची है। बीच में जून माह के दूसरे सप्ताह में कुछ स्कूलों को मात्र चार दिनों की राशि दी गई थी। इसके अलावा जनवरी महीने में भी मात्र चार दिनों का ही भुगतान किया गया था। विभाग द्वारा राशि उपलब्ध कराने के दावों के उलट, जमीनी...