गिरडीह, मई 7 -- जमुआ,प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को बिजली की भारी किल्लत के कारण हाहाकार मचा रहा। मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत लाइन में जगह-जगह फॉल्ट आने के कारण ग्रामीण इलाकों में करीब सात से आठ घंटे तक बिजली बाधित रही। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि बारिश थमने के बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब बिजली नहीं आई, तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। परेशान उपभोक्ताओं ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करना शुरू किया। तब विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि बारिश के कारण कई स्थानों पर लाइन में फॉल्ट आ गए हैं, जिन्हें ठीक करने का कार्य जारी है। मरम्मत के बाद ही देर से बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।लंबी बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.