गिरडीह, मई 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गर्मी के साथ ज्येष्ठ महीना में प्रखंड क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था चौपट होने लगी है। नदियां और तालाब सूखने लगे हैं। साथ ही लगातार नदियों के सिकुड़ने का क्रम जारी है। बताते चलें कि जमुआ प्रखंड की प्रमुख नदियां उसरी नदी, गढ़हारी नदी, पतिया नदी, बुढ़िया नदी के साथ क्षेत्र के कई तालाब सूखने की कगार पर है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख तालाब नवडीहा स्थित टिकैत तालाब, जमुआ स्थित पंच मन्दिर तालाब, बाटी तालाब, बलगो ख्वाजा तालाब समेत अन्य बड़े तालाबों का जल स्तर काफी कम हो गया है। प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं जो ड्राई जोन के रूप में चिन्हित है। उन जगहों पर निवास करनेवाले ग्रामीणों को अभी से ही पानी की चिंता सताने लगी है। प्रखंड क्षेत्र के खरगडीहा, ऊपर टोला, गोबिंदपुरा, बंशीडीह, बड़कीटांड़, बी...