गिरडीह, अप्रैल 5 -- जमुआ। शिक्षा विभाग की लचर कार्य प्रणाली के कारण इस वर्ष सरकारी विद्यालयों के बच्चे पूरी सर्दी स्वेटर् का इंतजार करते रह गए। इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद बच्चे गर्म कपड़ों के अभाव में ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचने को मजबूर थे। गौरतलब है कि विभाग ने बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने का आदेश पिछले वर्ष अगस्त 2025 में ही जारी कर दिया था। लेकिन विद्यालयों को स्वेटर और अन्य पोषक सामग्री की खरीददारी के लिए राशि का आवंटन समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया। परिणामस्वरूप जब ठंड का मौसम समाप्त हो गया और गर्मी ने दस्तक दे दी तब जाकर विद्यालय को बजट प्राप्त हुआ। विडंबना देखिए कि अब अप्रैल माह की तपती गर्मी में बच्चों को विद्यालयों में स्वेटर बांटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं स्वेटर पहनाकर वितरण की तस्वीरें खिंचवाई जा रही है। वितरण कार्य ...