गिरडीह, दिसम्बर 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमुआ-पंचम्बा मुख्य मार्ग स्थित कारोडीह गांव के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी मौत हुई है वह व्यक्ति काम करने धरचांची आया हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक 407 मालवाहक वाहन जमुआ की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहा था। इसी क्रम में सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि मजदूर को संभलने का कोई अवसर नहीं मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जमुआ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.