खगडि़या, अप्रैल 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता जमीर बेचकर अमीर बनने से कहीं अच्छा है, फकीर बन जाना। यह बातें स्थानीय गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा सह ज्ञान गंगा महायज्ञ के अंतिम दिन संबोधित करते हुए कथा वाचिका वर्षा नागर ने कही। सोमवार की देर संध्या में कथा वाचिका एवं उनकी टीम को विदाई देने के साथ ही इसका समापन कर दिया गया। भागवत कथा में मध्यप्रदेश उज्जैन के कथा वाचिका साध्वी वर्षा नागर ने भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी के दबाव में जिंदगी नहीं जीना चाहिए। जीना है तो अपने अधिकार पर जियो। यह भी पढ़ें- पालनकर्ता जन्म देने वाले से ज्यादा महान : साध्वी वर्षा नागर जीवन में अधिक पाने की लालसा और अधिक पाने की इच्छा से बेहतर है जो जीवन में प्राप्त हुआ है उसे ही बचाकर रखा जाए। उन्होंने मानव शरीर ...