जमीरा में 34 महादलित परिवारों को बसाने का कार्य शुरू, मिलेगा आवास योजना का लाभ
आरा, मई 23 -- -डीएम के आदेश पर सीओ के नेतृत्व में चिह्नित जमीन पर पहुंचे लाभार्थी आरा, हमारे संवाददाता। सदर प्रखंड के जमीरा में 34 महादलित परिवारों को सरकारी जमीन पर बसाने का काम शनिवार से शुरू हो गया। आवंटित जमीन के सभी लाभार्थी अपनी जमीन पर कब्जा कर रहना शुरू कर दिए हैं। सभी को पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा। साथ ही सभी मूलभूत सुधाएं बहाल करने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। डीएम के आदेश पर सीओ अंकिता सिंह के नेतृत्व में लाभार्थी चिह्नित जमीन पर पहुंचे। साथ में राजस्व कर्मी प्रभात कुमार और राहुल राय मौजूद रहे। सीओ की ओर से बताया गया कि आरा शहर से होकर गुजरने वाली फोरलेन सड़क के किनारे सरदार पटेल बस पड़ाव के समीप अतिक्रमण कर सभी लाभार्थी बसे थे। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान सभी के स्थायी एवं अस्थायी मकानों को तोड़कर हटा दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.