मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा बुढ़ाना ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए रजाइयों का वितरण किया। नगर अध्यक्ष हाजी शराफ़त ने कहा कि सर्दी का मौसम गरीब और कमजोर वर्ग के लिए अत्यंत कठिन होता है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों का दायित्व है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। रजाइयां पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष देखने को मिला। लाभार्थियों ने जमीयत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जमीयत के जिला मीडिया प्रभारी आसिफ कुरैशी, हाफिज तहसीन, हाफिज राशिद, मौलाना हफीउल्लाह, मुफ्ती वसीम, मुफ्ती असरार, मौलाना आसिफ, क़ारी उवैस, नौशाद काला, इसरार कुरैशी, अशरफ कुरैशी, मौलाना हातिम आदि मौजूद रहे। फोटो 102-बुढ़ाना में जमीयत कार्यकर्ता रजाई वितरित करते हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...