जमीयत उलेमा ने डीएम और एसपी को सौंपे ज्ञापन
बागपत, मई 19 -- बागपत। ईद-उल-अज़हा (बकरा ईद) पर्व की तैयारियों के बीच जमीयत उलेमा ने मंगलवार को डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपे। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से त्योहार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपील की कि ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त, पेयजल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने ईद के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचने के मद्देनजर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की। यह भी पढ़ें- जेल में बंद मुस्लिम कैदियों के लिए नमाज की व्यवस्था की मांग ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.