बागपत, फरवरी 12 -- बागपत। कलक्ट्रेट में गुरुवार को जमीयत उलेमा का प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम मनीष यादव को ज्ञापन सौंपा। नायब सदर मुफ़्ती शाह आलम ने बताया कि आगामी 18 या 19 फरवरी से माहे रमजानुल-मुबारक शुरू होने की संभावना है। ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल व नियमित सफाई व्यवस्था कराई जाना आवश्यक है। सहरी और इफ्तार के समय बिजली-पानी की विशेष जरूरत होती है। इस दौरान मुफ्ती अहसान कासमी, मुफ्ती रईस मजाहिरी, मुफ्ती असजद कासमी, मुफ्ती अमजद साहब, मौलाना तस्लीम, कारी इंतजार व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...