लखनऊ, मई 30 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मृतक का वारिश बनकर करोड़ों जमीन हड़पने के प्रयास में शामिल दो प्रापर्टी डीलरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। तीन आरापियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।कैसरबाग के ख्यालीगंज निवासी समीर मिर्जा के चाचा खुसरू मिर्जा की 2021 में मृत्यु हो गई, वह लावल्द थे। उनके नाम मोहनलालगंज के अमेठी में करोड़ो जमीन है। जिसे हड़पने के लिए जालसाजों ने मार्च 2025 में फर्जी दस्तावेज के सहारे वारिश बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया। जानकारी होने पर समीर मिर्जा ने पूरे मामले में प्रमुख सचिव गृह से शिकायत की, जिसके बाद मोहनलालगंज पुलिस ने मोहम्मद फरीद मिर्जा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जांच में पाया कि जालसाज ने फर्जी कागजात बनाकर दाखिल किए। जांच में मामला सही मिलने के बाद पुलिस ने कुछ दिन पहले मोहम्...