फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली की 80 वर्षीय वृद्धा जैनब बेगम की जमीन हड़पने के मामले में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य होने पर पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर 29 मार्च को बेटों-बहुओं समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। अरबपुर निवासी जैनब बेगम ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र इरशाद खां, शोहराब खां और बाबू खां ने संपत्ति हड़पने की नीयत से साजिश रचते हुए पहले उसे झांसे में लेकर बैनामा कराने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- बलरामपुर फाइल नंबर-02, पेज तीन की सेकेंड लीड व चार अन्य खबरें विरोध होने पर उसे नजरबंद कर दिया गया। बाद में फर्जी मुख्तारनामा तैयार कर 16 मार्च...