गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआमोहनी गांव की एक महिला ने भूमि हड़पने और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में फर्जी वसीयत और कूटरचित बैनामा तैयार कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। तेंदुआमोहनी निवासी जानकी कुमारी पत्नी स्वर्गीय देवप्रभाकर ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए आरोपियों ने साजिश रची। वरासत का मामला विचाराधीन था, तभी मालवती उर्फ सावित्री ने स्वयं को उनका रिश्तेदार बताकर उनके पति की भूमि का इकरारनामा और बाद में बैनामा अन्य लोगों के पक्ष में कर दिया। आरोप है कि यह बैनामा उस समय किया गया, जब भूमि का स्वामित्व प्रार्थिनी के पति के नाम पर था और मालवती को ...