गुमला, दिसम्बर 16 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम पंचायत में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक गणेश सिंह उर्फ गुड़ा सिंह गणेश सिंह उर्फ गुड़ा सिंह की रिश्ते की चाची सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या के पीछे जमीन हड़पने की साजिश सामने आई है। मंगलवार को चैनपुर एसडीपीओ ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसडीपीओ ने बताया कि रायडीह थाना क्षेत्र के ग्राम सिलम स्थित अहरा डांड़ खेल मैदान के समीप रविवार 14 दिसंबर की देर शाम सिलम निवासी गणेश सिंह उर्फ गुड़ा सिंह की टांगी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जिसने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आध...