मैनपुरी, जून 23 -- औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम होलूपुरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग दंपति ने अपने पुत्र पर जमीन हड़पने की नियत से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की। पीड़ित दंपति ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ग्राम होलूपुरा निवासी रामसिंह पुत्र जोधालाल व उनकी पत्नी श्यामा देवी ने एसपी को बताया कि बीते 19 जून को उनके बड़े पुत्र ने जमीन के विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उनके हाथ व सिर मे गंभीर चोट आई हैं। यह भी पढ़ें- जमीन हड़पने की नियत से पुत्र ने माता-पिता पर किया हमला पुत्र द्वारा मारपीट करने पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर...