रांची, अप्रैल 7 -- नामकुम, संवाददाता। मुडमा नयासराय निवासी नितीन तिर्की ने खरसीदाग ओपी क्षेत्र के लालखटंगा की रहने वाली असरीता कच्छप और उनके पुत्र अंकित कच्छप के खिलाफ जमीन के नाम पर 27 लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित नितीन तिर्की ने बताया कि लालखटंगा स्थित 1.65 एकड़ जमीन के लिए असरीता कच्छप ने उनसे और ओशिन सोय से 15 लाख रुपये लेकर एकरारनामा किया था। इसके बाद जमीन पर मिट्टी भराई और चाहरदीवारी निर्माण में करीब 12 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए गए।नितीन के अनुसार, बाद में आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी बनाई चाहरदीवारी को तोड़ दिया। जब इस संबंध में बातचीत करने की कोशिश की गई तो असरीता कच्छप ने जमीन देने से इनकार कर दिया और किसी अन्य व्यक्ति के साथ सौदा करने की बात कही।पुलिस ने शुरू की जांच:माम...