बदायूं, फरवरी 20 -- बिसौली, संवाददाता। जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, रकम हड़पने और धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये खाते में ट्रांसफर कराए गए, बाद में वही जमीन दूसरे के नाम कर दी गई और रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया गया। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कालूपुर के रहने वाले जुगेंद्र सिंह ने बताया कि संदीप गुप्ता पुत्र खान चंद्र गुप्ता व उसकी साली दीपा गुप्ता पत्नी कौशल किशोर निवासी मेन चौराहा बिसौली ने गांव हत्सा स्थित एक भूमि उसके लिए बेचने का सौदा कराया था। यह भूमि दीपा गुप्ता के नाम बताई गई। आरोप है कि सौदे के तहत उसने अपने बैंक खाते से 18 सितंबर 2025 को चार लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.