कुशीनगर, जून 30 -- कुशीनगर। निज संवाददाता पडरौना शहर के महिला थाना के पास खेतों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार जमीन के बेहद करीब झूल रहे हैं। इससे किसानों में हर समय हादसे का डर बना हुआ है। तारों के नीचे धान की रोपाई करना जोखिम भरा होने के कारण कई किसान खेती का कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं।किसानों का कहना है कि बरसात के मौसम में खेतों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में हल्की सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। किसानों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्र देकर दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किनानों ने बताया कि झूलते तारों के कारण खेतों में कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। धान की रोपाई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन जान जोखिम में डालकर खेत म...