सोनभद्र, मई 30 -- करमा। विकास खंड करमा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरकवाह के गांव चांड़ी में बिजली का तार जमीन से करीब चार पांच फीट की उंचाई तक लटक रहा है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्राम प्रधान विकास सिंह ने बताया कि चांड़ी गांव में राम भवन मौर्या के घर तक गया बिजली का तार ढीला होकर काफी नीचे तक लटक रहा है। बारिश के पहले लटक रहे तार को ठीक नहीं किया गया तो पोल सहित तार कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लटक रहे तार को ठीक कराये जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जमीन से लटक रहे बिजली के तार से दुर्घटना की आशंका यह भी पढ़ें- मानक से ज्यादा लटके तार से बढ़ी परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...