गंगापार, मार्च 10 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इफको अतिथि गृह में किसानों की निजी जमीन से 33 हजार केवी डबल विद्युत लाइन ले जाने के प्रस्ताव पर अधिकारियों और किसानों की बैठक हुई। भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे सहित किसानों ने मांग की कि बिजली लाइन को अंडरग्राउंड किया जाए।प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। प्रभावित परिवारों के सदस्यों को रोजगार देने की भी मांग उठाई गई। बैठक में राजकुमार यादव, सीआरओ संजय पांडेय, तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला समेत कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...