बागपत, जून 23 -- बड़ौत। नगर के कोताना रोड पर नाले के पास पट्टे की जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक नेमचंद व राजेंद्र मंडोला को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। अभियान बंद कर नगर पालिका की टीम वापस चली गई। नगर पालिका की टीम ने शनिवार को पेट की जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। जमीन पर बनी 11 दुकानों में से 6 से बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण हटवाया गया। अन्य 6 दुकानों पर व्यापारियों ने उसमें रखे सामान का हवाला देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। सोमवार को राजस्व निरीक्षक नेमचंद एवं राजेंद्र मंडोला के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटवाने पहुंची।

व्यापारियों का विरोध दो दुकानों का अतिक्रमण हटाने के उपरांत अन्य तीसरी दुकान में कार्य शुर...