गया, मार्च 6 -- ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया में 28वीं पासिंग आउट परेड शनिवार को होगी। इसके पूर्व शुक्रवार की शाम मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पासउट होने वाले ऑफिसर कैडेट्स ने अपने बेहतरीन युद्ध कौशल, अनुशासन और सैन्य दक्षता का प्रदर्शन किया। इस भव्य कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण कमान, विशेष रूप से उपस्थित रहे, जो 28वीं पासिंग आउट परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर हैं। लेफ्टिनेंट जनरल विवेक कश्यप, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, कमांडेंट, ओटीए गया तथा एकेडमी के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। साहस, संतुलन और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शनकार्यक्रम की शुरुआत एक अत्यंत मनमोहक घुड़सवारी प्रदर्शन से हुई, जिसमें औपचारिक ध्वज मार्च...