बांका, अप्रैल 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के डटबाटी गांव में जमीन सर्वे के काम में अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव के मो कलाम, मो अमरूद्दीन, मो समीर, मो सिकंदर, मो गौस, मो सिकंदर, , बीबी लाडली, बीबी सजदा आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से जमीन सर्वे के नाम पर रूपए की वसूली की जा रही है। जिन लोगों द्वारा रूपए नहीं दिए जा रहे हैं उनका काम नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अमीन जितेंद्र कुमार द्वारा अवैध रूपए की वसूली की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की है। इस मामले में सर्वे प्रभारी रोहन राज ने कहा कि उन्हें भी शिकायत मिली है। इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.