गाजीपुर, अप्रैल 28 -- मरदह। थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़ावीर गांव में भूमि विवाद को लेकर ममता चौहान एवं उसके भांजे राज चौहान को विपक्षियों ने मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया। मरदह पुलिस ने हमलावर भग्गन चौहान,पनवा देवी, गुड़िया, सुधरी देवी के विरुद्ध मारपीट जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। घायल ममता चौहान को गंभीर रूप से घायल स्थिति में जिला अस्पताल से वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता को कुल्हाड़ी से वार कर किया जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.