जमीन समतलीकरण का ग्रामीणों ने किया विरोध
धनबाद, मई 12 -- सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोलियरी के चेक पोस्ट के पास चहारदीवारी के बगल में सोमवार को प्रबंधन द्वारा मशीन से मिट्टी काटे जाने पर चंन्दौर बस्ती के ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण नरेश कुमार ने बताया कि जहां मिट्टी मशीन से समतलीकरण किया जा रहा है, वहां रास्ते का निर्माण करने की योजना है। अगर रास्ता का निर्माण हो गया, तो बच्चों को खेलने के लिए एक फीट भी जमीन नहीं बचेगी। कोयला से जुड़े धंधेबाजों को कोयला चोरी करने में सहयोग मिलेगा। इसलिए यहां मशीन नहीं चलने देंगे और न ही रास्ता बनने देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। विरोध होता देख बीसीसीएलकर्मी लौट गए। तेतुलमारी कोलियरी के विजय सिंह ने बताया कि प्रबंधन के आदेश पर मशीन लगाई गई है। पाइप लाइन बिछाने की योजना थी, लेकिन ग्रामीण कुछ और समझकर विर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.