छपरा, मई 2 -- अमनौर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों में एक पक्ष से जहरी पकड़ी गांव निवासी पारस राय, उषा देवी, अनुप कुमार, सुनील कुमार राय, धनेश्वर राय, लालाबाबू राय एवं उर्मिला देवी शामिल हैं।

घायलों की स्थिति वहीं दूसरे पक्ष से केवाड़ी कला गांव निवासी पुलिस राय, रणजीत राय, परशुराम राय, नीरज कुमार राय एवं प्रदीप राय घायल बताए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार धनेश्वर राय, पारस राय, अनुप कुमार एवं उषा द...