जहानाबाद, सितम्बर 28 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में पिछले दो-तीन दिनों से भूमिहीन लोगों की भीड़ लग रही है । अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन को तीन डिसमिल जमीन की घोषणा है। जमीन के लिए लोग अपने आवेदन जमा कर रहे हैं। इसके लिए सुबह से ही भीड़ लग रही है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। जिनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। भीड़ के कारण अंचल कार्यालय के कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। लोग सिर्फ आधार और मोबाइल नंबर लेकर पहुंच रहे हैं। डाटा ऑपरेटर को नाम ,पता और आधार देकर रिसीविंग ले रहे हैं। इसके लिए अंचल कार्यालय में तीन काउंटर बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- तीन डिसमिल जमीन के लिए पांच हजार से अधिक भूमिहीनों ने दिए आवेदन सोमवार को भी 1100 से अधिक आवेदन लिए गए। अंचल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 12000 से अधिक आवेदन...