उरई, अप्रैल 3 -- उरई। पिछले वित्तीय वर्ष में पूरे जनपद में जमीन मकान से लेकर विभिन्न संपत्तियों की बिक्री एवं खरीद तो खूब हुई लेकिन शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। गत वित्तीय वर्ष में शासन को 134 करोड़ 33 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है जो कि निर्धारित से कम है ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने इसको और बढ़ने पर जोर दिया है। स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के माध्यम से जनपद में जमीन से लेकर विभिन्न संपत्तियों की खरीद फरोख्त की जाती है। इसके लिए मुख्यालय के साथ ही सभी तहसीलों में रजिस्ट्री कार्यालय खुले हुए हैं। शासन द्वारा पूरे जनपद को इस बार 20 हजार लाख का राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था हालांकि वह पूरा नहीं हो पाया लेकिन फिर भी खरीदारों द्वारा जमकर क्रय विक्रय किया गया। कुल मिलाकर सभी रजिस्ट्री कार्यालयो को मिलाकर जिले को 13 ...