बाराबंकी, मई 18 -- बाराबंकी। थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम भगौली महुआ निवासी एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने ही बेटे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम भगौली महुआ निवासी विसम्भर दयाल पुत्र स्व. नत्था ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र नरेन्द्र कुमार आए दिन जमीन और पैसों को लेकर उन्हें प्रताड़ित करता है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर नरेन्द्र कुमार ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और ईंट मारकर उनका सिर फोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे वह भयभीत हैं। मामले में थाना बड्डूपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...