कटिहार, जून 6 -- समेली, एक संवाददाता समेली अंचल परिसर में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में कुल 20 मामलों की सुनवाई हुई। जिनमें 4 पुराने और 16 नए मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया।जबकि शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई। मौके पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, राजस्व अधिकारी मिथुन कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी कपिल मुनि पटेल, उमेश मिश्र तथा अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में तीन मामला दर्ज हुआ यह भी पढ़ें- जनता दरबार में मिले दो आवेदन यह भी पढ़ें- सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदन का पांच दिनों में करें निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की ...