हाथरस, अप्रैल 11 -- सादाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव नाला नगरिया कंजौली निवासी एक बुजुर्ग ने पारिवारिक जमीन विवाद और प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान होकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। पीड़ित ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। गांव कंजौली निवासी पप्पू सिंह पुत्र छीतर सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता के पांच पुत्र थे, जिनमें से एक बड़े भाई का निधन हो चुका है। वर्तमान में चार भाई जीवित हैं। उनके अनुसार, मौजा नासिरपुर के खाता संख्या 309 में दर्ज 23 डिसमिल भूमि सभी भाइयों के हिस्से में बराबर आती है। वहीं कंजौली मौजा में मकान के लिए 29 डिसमिल जमीन थी। इसमें से 23 डिसमिल पर सभी भाइयों के मकान बने हुए हैं, जबकि बची हुई 6 डिसमिल जमीन का बंटवारा तीन ...