धनबाद, मार्च 19 -- गोशाला ओपी क्षेत्र के नूतनडीह में रहने वाले निखिल हलधर के घर पर सोमवार की रात आयोजित बहूभोज में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई झड़प के मामले में जख्मी विनोद कुमार सिंह ने गोशाला ओपी में लिखित शिकायत की है। शिकायत में 11 लोगों के खिलाफ लाठी, डंडे, गुप्ती और तलवार से प्रहार कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इन 11 लोगों में बावन धीवर, सरोज धीवर, प्रकाश मंडल, देवाशीष सहिस, गौतम धीवर, कृति धीवर, संजय धीवर, रोणित धीवर, सिदाम धीवर, भीम धीवर, और सुशील धीवर है। शिकायत कर्ता विनोद कुमार सिंह और उनके भाई लाल मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल है। दोनों का ईलाज बोकारो के बीजीएच अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के सिदाम धीवर भी गंभीर रूप से घायल है। उनके सिर पर 17 टांके लगे है। धनबाद के एसएनपीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है।...