रांची, फरवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र की नवागढ़ पंचायत के खक्सीटोली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान रवीन्द्र बेदिया ने सोमरा बेदिया को मारपीट कर घायल कर दिया उसके सिर में गंभीर चोट आई है और उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने रवींद्र बेदिया को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सोमरा की पत्नी सुमित्रा देवी ने सोमवार को रवींद्र बेदिया के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.