जहानाबाद, जनवरी 6 -- घायलों में दंपती व उनके पुत्र समेत एक ही परिवार के हैं लोग मखदुमपुर के मलहविगहा गांव का है मामला, कराया गया इलाज चार दिन पूर्व भी दो फीट जमीन को लेकर हुआ था विवाद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मलहविगहा गांव के निवासी एक ही परिवार के सात लोगों पर मंगलवार को हिंसक हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घायलों में एक दंपती और उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। घटना का कारण दो फीट जमीन का विवाद बताया गया है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। मारपीट की ऊक्त घटना से गांव के हीं निवासी दो पक्षों के लोगों के बीच तनाव उभर गया है। घायलों में उमेश यादव उनकी पत्नी मंजू देवी, पुत्र बबलू कुमार एवं परिवार के सरस्वती देवी, शैलेश यादव, दीपक कुमार व एक अन्य महिला शामिल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के ...