देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घायल जुमीलाल मुर्मू ने थाना में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित जुमीलाल मुर्मू ने बताया कि उनकी जमाबंदी नं. 31 के हिस्से की जमीन पर फुलेश्वर मुर्मू , कुन्दन मुर्मू , लक्ष्मी हांसदा और किरण माला सोरेन ने जबरन घर बनाने के लिए पीलर और ईंटें खड़ी करना शुरू कर दिया। जब जुमीलाल ने हस्तक्षेप किया, तो फुलेश्वर मुर्मू ने उनके दाहिने पैर में ईंट से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। हमले के दौरान जुमीलाल को जमीन पर पटककर अन्य आरोपियों ने मारपीट की। उनके बचाव में पत्नी पानमुनी टुडु और भतीजा मुकेश मुर्मू आए, लेकिन उन पर भी हमला हुआ। इस घटना के बाद पीड़ित ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। ...