जहानाबाद, अगस्त 19 -- अरवल, निज संवाददाता । जिले के बंसी थाना क्षेत्र के बाखोरी बीघा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, बाखोरी बीघा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में 47 वर्षीय श्री भगवान यादव, 40 वर्षीय गीता देवी, 45 वर्षीय कलावती देवी और 16 वर्षीय सिंधु कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में गीता देवी और कलावती देवी की स्थिति बेहद चिंताजनक होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल के 'रेड जोन' में रखकर इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही बंसी थानाध्यक्ष अवधेश चौधरी पुलिस बल ...