औरंगाबाद, मार्च 18 -- देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दंपति व बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राजनाथ भगत, उनकी पत्नी कुसुम देवी तथा उनकी बेटियां अंकु कुमारी, वर्षा कुमारी, निक्कू कुमारी और सुहाना कुमारी शामिल हैं। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है। घायल राजनाथ भगत ने बताया कि उनके भाई बैजनाथ शिक्षक हैं और देव में रहते हैं। पैतृक जमीन पर मकान निर्माण को लेकर गांव के ही गोतिया अशोक भगत और गोपाल भगत से लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार समझौते के प्रयास और अमीन से जमीन की मापी कराई गई थी। एक दिन पहले सीमांकन के बाद वे अपने हिस्से में निर्माण करा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने पहुंचकर काम रुकवा दिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मा...