साहिबगंज, जून 5 -- राजमहल, प्रतिनिधि। बुधवार को राधानगर थाना क्षेत्र के प्यारपुर गांव स्थित रहीमहाजी टोला में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रहीमहाजी टोला निवासी मन्नान शेख(55) का अपने भाई एवं भतीजों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था ,इसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घायल ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके एक भतीजे ने कुदाल से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल राजमहल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना राधानगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुल...