बगहा, फरवरी 13 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया थाना के चुहड़ी नवकाटोला में जमीनी विवाद को लेकर हमलावरों ने सेवानिवृत कर्मी राजदेव प्रसाद यादव (65) का लोहे के रड से मारकर हाथ-पैर तोड़ घायल कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस ने जख्मी वृद्ध को अपने गाड़ी से ईलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया, जहां उनका ईलाज चल रहा है। एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि जमीनी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। घटना में चुहड़ी नवका टोला वार्ड संख्या-8 के राजदेव प्रसाद यादव घायल हुए हैं। तकनीकी एवं मानवीय इनपुट के आधार पर हमलावरों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जायेगा। जख्...