रांची, मई 28 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उषामातू मौजा में खरीदी गई जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के दौरान हथियार से लैस 40-50 लोगों ने हमला कर निर्माण सामग्री तोड़फोड़ कर चोरी कर ली। मामले में पीड़ित ओम प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को रातू थाने में सुबल महतो, बालक महतो, साजन महतो समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सुखदेवनगर निवासी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी सिमरन कुमारी के नाम से मौजा उषामातू में 79 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी अंचल कार्यालय रातू से हो चुका है। ओम प्रकाश गुप्ता के अनुसार दो दिन पूर्व खतियानी मालिकों की मौजूदगी में उक्त जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के लिए स्लैब, पिलर और सीमेंट रखवाकर काम कराया जा रहा था। इसी दौरान सुबल महतो और बालक महतो 40-50 लोगों के साथ हथियार ल...