लातेहार, जून 13 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम पोटमाडीह स्थित खजूरतल्ला निवासी कामिल बेक की गुरुवार शाम जमीन विवाद में टांगी से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्यागिरफ्तारी की कार्रवाई थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में महुआडांड़ थाना कांड संख्या 30/26 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में उदाल बेक पिता पोलिकार्फ बेक तथा मैथ्यूस बेक पिता पोलिकार्फ बेक, दोनों निवासी खजूरतल्ला, ग्राम पोटमाडीह शामिल हैं।फरार आरोपी पुलिस के अनुसार, मामले का एक अन्य आरोपी...