पूर्णिया, फरवरी 27 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर मिलिक पंचायत के मोतीचक में बुधवार की संध्या तेज धारदार हथियार से बुद्धन मंडल की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जमीन विवाद से जुड़े इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। गुरुवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक विकास कुमार, शैलेश कुमार, बीरेंद्र कुमार, बिनोद कुमार मृतक के घर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए, ताकि घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके। पुलिस टीम ने मामले के मुख्य आरोपी के घर पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश भी की। हालांकि घटना में इस्तेमाल किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.