देहरादून, जुलाई 30 -- दून के एक अधिवक्ता को फोन पर गंदी गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रायपुर थाना पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर फरीदाबाद, हरियाणा निवासी आरोपी के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि अधिवक्ता सुदीप कंडवाल ने तहरीर दी। वह अपने रिश्तेदार की आमवाला तरला स्थित जमीन के विवाद की पैरवी कर रहे हैं। 25 जुलाई को उन्होंने फरीदाबाद, हरियाणा निवासी नीरज कोहली को फोन कर सूचित किया कि आगामी सोमवार को तहसील प्रशासन से जमीन का मौका मुआयना किया जाना है, इसलिए वह मौके पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला अधिवक्ता को धमकी आरोप है कि इतना सुनते ही नीरज कोहली भड़क गया और उसने फोन पर ही गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने अधिवक्ता को डराया-धमकाया...