मुरादाबाद, जनवरी 31 -- थाना भगतपुर के ग्राम कल्याणपुर में जमीन को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक युवक व उसकी पत्नी घायल हो गए। ग्रामीण महेन्द्र ने बताया कि 30 जनवरी की रात गांव के ही अजय,अशोक, तुल्लन व बंटी गाली-गलौज करते हुए उसके घर के सामने आए और जमीन को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपीयों उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उसका पुत्र रवि व उसकी पुत्रवधू घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महेंद्र ने आरोपियों के विरुद्ध भगतपुर पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...