जमीन विवाद में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, हवाई फायरिंग के बाद भागे आरोपी, तीन घायल
बलरामपुर, अगस्त 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई कोतवाली क्षेत्र के मुड़िला गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार दोपहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी से खींचकर तीन लोगों की पिटाई की गई। मारपीट में एक व्यक्ति का दांत टूट गया। इस दौरान बीच-बचाव के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम धूसाह निवासी सीताराम के पुत्र शिवचरनलाल ने महाराजगंज तराई कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को करीब दो बजे वह अपने भाई गोविंदलाल और चालक मोतीचंद के साथ मुड़िला स्थित खेत पर गया था। आरोप है कि वहां राजकुमार व मन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.