देवघर, मार्च 16 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव में जमीन विवाद को लेकर रंगदारी नहीं देने पर मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर पीड़ित दशरथ पंडित ने थाना में आवेदन देकर बताया कि वह अपनी निजी जमीन के हिस्से पर घर निर्माण के लिए नींव की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के भैयाद प्रसादी पंडित, कार्तिक पंडित, जोगेश्वर पंडित, अर्जुन पंडित, नकुल पंडित, मनोज पंडित, युगल पंडित, सन्नु पंडित और मुसनी देवी वहां पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए जमीन पर निर्माण कार्य रोकने को कहा और तीन लाख रुपए रंगदारी की मांग की। जब उसने रंगदारी देने से इंकार किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान गले से चांदी की चेन और करीब 150...