गोरखपुर, मार्च 11 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कल्याणपुर के टोला रमवापुर निवासी ध्रुव चंद्र ने जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ध्रुव चंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पट्टीदार और उनके परिवार की एक महिला ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...